जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आयोजितYuva Fest 2026के अंतर्गत युवाओं के लिए एक आकर्षक रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुंदरता को डिजिटल माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित करना है।
यह प्रतियोगिता 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के युवा उत्साहपूर्वक भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को धमतरी के विभिन्न पर्यटन स्थलों की फोटो या रील बनाकर निर्धारित व्हाट्सएप नंबर (+91 6268 520 889) पर भेजनी होगी।
प्राप्त प्रविष्टियों को Yuva Fest के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता का चयन सोशल मीडिया एंगेजमेंट के आधार पर किया जाएगा, अर्थात जिस फोटो या रील पर सर्वाधिक लाइक्स और कमेंट्स प्राप्त होंगे, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धमतरी की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को देश-विदेश तक पहुंचाने का आह्वान किया है। यह पहल न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करेगी, बल्कि जिले के पर्यटन को भी नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां वे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर आकर्षक पुरस्कार भी जीत सकते हैं।
📸✨ISKCON News | Yuva Fest 2026 – Reel & Photography Competition✨📸
🎯विषय:धमतरी जिले के पर्यटन स्थल
📅दिनांक:17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026
धमतरी की प्राकृतिक सुंदरता को अब मिलेगा एक नया मंच! 🌿🏞️
Yuva Fest 2026 के तहत आपको मौका मिल रहा है अपनी फोटोग्राफी और रील बनाने की कला को दिखाने का—और जीतने का शानदार इनाम 🎁
📌कैसे भाग लें?
👉 धमतरी के पर्यटन स्थलों की आकर्षक फोटो या रील बनाएं
👉 हमें व्हाट्सएप पर भेजें
📲Send here:+91 6268 520 889
🔥 आपकी एंट्री Yuva Fest के Instagram पेज पर शेयर की जाएगी
👍 जिस पोस्ट पर सबसे ज्यादा Likes और Comments होंगे, वही बनेगा Winner!
💥 अब इंतज़ार किस बात का…
अपना कैमरा उठाइए, धमतरी की खूबसूरती कैद कीजिए और बन जाइए Winner! 🏆
📢आयोजक:जिला प्रशासन, धमतरी